Edited By Vijay, Updated: 07 Jul, 2026 12:13 PM

सोलन जिले के अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत भूमती के रहने वाले युवा अधिवक्ता, फिल्ममेकर और सोशल मीडिया क्रिएटर गौरव शर्मा ने पूरे हिमाचल प्रदेश में अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अर्की (सुरेंद्र): सोलन जिले के अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत भूमती के रहने वाले युवा अधिवक्ता, फिल्ममेकर और सोशल मीडिया क्रिएटर गौरव शर्मा ने पूरे हिमाचल प्रदेश में अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आयोजित वाटरशेड महोत्सव सोशल मीडिया प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ रील श्रेणी में गौरव ने राज्यभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। गौरव के मामा अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश स्तर पर मिले इस प्रथम स्थान के लिए गौरव को 50 हजार रुपए की सम्मान राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा। युवा क्रिएटर की इस शानदार सफलता से पूरे अर्की क्षेत्र और ग्राम पंचायत भूमती में खुशी का माहौल है।
सामाजिक मुद्दों पर वीडियो बनाने के लिए हैं मशहूर
गौरव शर्मा मुख्य रूप से सामाजिक सरोकारों से जुड़े अहम विषयों पर जन-जागरूकता फैलाने वाले वीडियो और रचनात्मक सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं। उनके पारिवारिक परिवेश की बात करें तो गौरव को कला विरासत में मिली है; उनके पिता प्रदीप शर्मा एक बेहतरीन बांसुरी वादक हैं, जबकि माता उर्मिला शर्मा एक कुशल गृहिणी हैं।
पहले भी जीत चुके हैं कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कार
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार गौरव के लिए यह कोई पहली बड़ी सफलता नहीं है। वे इससे पहले भी अपनी कला और रचनात्मकता के जरिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्हें शॉर्ट फिल्म, रील और विभिन्न जन-जागरूकता प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विधिक सेवा प्राधिकरण, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति और कई अन्य सामाजिक जागरूकता अभियानों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें