हिमाचल में कार के दरवाजे से निकली 4.859 किलोग्राम चरस, पंजाब के 2 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 18 Jun, 2026 12:26 PM

stf kullu recovers hashish from car door punjab smugglers arrested mandi

हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ छेड़े गए अभियान में स्पैशल टास्क फोर्स (STF) कुल्लू को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ ने बिंद्राबनी फोरलेन के पास एक कार से 4.859 किलोग्राम चरस बरामद की है।

कुल्लू (संजीव): हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ छेड़े गए अभियान में स्पैशल टास्क फोर्स (STF) कुल्लू को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ ने बिंद्राबनी फोरलेन के पास एक कार से 4.859 किलोग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों ने चरस को इतने शातिराना अंदाज में छुपाया था कि उसे देखकर एसटीएफ टीम भी एक पल के लिए हैरान रह गई। इस मामले में पंजाब के रहने वाले 2 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 

जानकारी के अनुसार एएसआई भानु प्रताप के नेतृत्व में एसटीएफ कुल्लू की टीम ने बिंद्राबनी फोरलेन के पास विशेष नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान कुल्लू से मंडी की तरफ आ रही पंजाब नंबर की एक इटियोस कार (PB 04AA-4470) को चैकिंग के लिए रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। जब पुलिस टीम ने कार की गहन तलाशी ली, तो तस्करों की चालाकी देखकर वे भी हैरान रह गए। शातिरों ने चरस की इस खेप को कार के अगले हिस्से में कंडक्टर साइड वाले दरवाजे के अंदर बेहद बारीकी से पैक करके छिपाया हुआ था। पुलिस ने जब दरवाजे का पैनल खोला, तो वहां से कुल 4.859 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

एसटीएफ ने तुरंत चरस और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही इटियोस कार को कब्जे में ले लिया। मौके से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान  राजेश (40) निवासी लुधियाना, (पंजाब) और सतबीर सिंह (38) निवासी होशियारपुर, (पंजाब) के रूप में की गई है। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना सदर मंडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

डीएसपी हेमराज वर्मा ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ एसटीएफ का यह प्रहार आगे भी जारी रहेगा।फिलहाल सदर थाना मंडी की पुलिस मामले की गहन तफ्तीश कर रही है। पुलिस अब इन तस्करों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चरस की इतनी बड़ी खेप हिमाचल में किस व्यक्ति से खरीदी गई थी और पंजाब में इसे किसे सप्लाई किया जाना था। माना जा रहा है कि रिमांड के दौरान नशे के इस नैटवर्क से जुड़े कई और सफेदपोश चेहरे बेनकाब हो सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!