चम्बा में राज्य स्तरीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता संपन्न, ऊना की टीम ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा

Edited By Vijay, Updated: 29 Sep, 2021 11:49 PM

state level junior hockey competition

ऐतिहासिक चम्बा चौगान में राज्य स्तरीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) का बुधवार को समापन हुआ। समापन समारोह में डीसी दुनी चंद राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

चम्बा (काकू): ऐतिहासिक चम्बा चौगान में राज्य स्तरीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) का बुधवार को समापन हुआ। समापन समारोह में डीसी दुनी चंद राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ऊना व सिरमौर की टीम के बीच खेला गया। कांटे की टक्कर में ऊना ने सिरमौर की टीम को 1-0 से पराजित किया और ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के आयोजक सचिव पुनीत सेठी ने बताया कि इससे पहले सैमीफाइनल मुकाबला मंडी व ऊना की टीम के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में ऊना ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला चम्बा व सिरमौर के बीच खेला गया। इसमें भी दोनों टीमें जीत के लिए संघर्ष करती नजर आईं। अंत में सिरमौर की टीम ने चम्बा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी ओलिम्पियन वरुण शर्मा का चम्बा में स्वागत

प्रतियोगिता के समापन समारोह पर चम्बा पहुंचे भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी ओलिम्पियन वरुण शर्मा का जिला मुख्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। दोपहर के समय वह पुराने बस अड्डे पहुंचे। यहां से वरुण का रोड शो हुआ। उन्हें गाड़ी में बैठाकर पूरे बाजार का चक्कर लगाया गया, जहां पर लोगों ने उनको अपने अंदाज में शुभकामनाएं दीं। पहली बार अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ने चम्बा मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि जिला चम्बा सहित प्रदेश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। खिलाडिय़ों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाने का सरकार से आग्रह किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!