Edited By Kuldeep, Updated: 21 May, 2026 07:14 PM

पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए 2 युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस थाना सदर सोलन के तहत धोबीघाट क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
सोलन (अमित): पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए 2 युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस थाना सदर सोलन के तहत धोबीघाट क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। एसपी साईं दत्तातरे वार्मा ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर धोबीघाट स्थित एक मकान में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मकान के एक कमरे में रह रहे 2 युवकों के कब्जे से 29.58 ग्राम चिट्टा तथा 3,300 रुपए नकद बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान राजा उर्फ दीपांशु (20) निवासी धोबीघाट सोलन तथा राहुल (20) निवासी गांव पट्ठी तरनतारन पंजाब के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच के दौरान दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। एसपी ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लेकर आए थे और इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। साथ ही दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।