Solan: 52 ग्राम चिट्टे और मेथम्फेटामाइन ड्रग के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, जानें कौन और कहां के रहने वाले हैं आरोपी

Edited By Vijay, Updated: 12 Sep, 2026 03:09 PM

3 smugglers arrested with heroin and methamphetamine drug

पुलिस जिला बद्दी ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

बद्दी (ठाकुर): पुलिस जिला बद्दी ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी बद्दी विनोद धीमान के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 52.07 ग्राम हैरोइन और 6.16 ग्राम मेथम्फेटामाइन ड्रग बरामद की है, साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दोपहिया वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।

हैल्मेट के अंदर छिपाए थे नशीले पदार्थ
पहली कार्रवाई पुलिस थाना बद्दी की टीम ने की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर साई रोड, अमरावती क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोका। जब पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली, तो मोटरसाइकिल के हैंडल पर लटके हैल्मेट के अंदर से 42.86 ग्राम हैरोइन और 6.16 ग्राम मेथम्फेटामाइन बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह (27) निवासी हारटा, गढ़शंकर व जिला होशियारपुर (पंजाब) और दानिश असलम सिरवाल (25) निवासी सोंडर दशम व जिला किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है।

बाइक के वाइजर में छिपाई 9.21 ग्राम हैरोइन बरामद
दूसरी कार्रवाई पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम ने की। गुप्त सूचना के आधार पर भटौली कलां में टाईमैक्स कंपनी के समीप पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को काबू किया। तलाशी के दौरान युवक की मोटरसाइकिल के मीटर हैड वाइजर के अंदर से 9.21 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। इस मामले में पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय कुमार (21) निवासी पट्टा, रामशहर व जिला सोलन  के रूप में हुई है।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों  में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल कर नशे के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जाएगी। बद्दी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने आस-पास नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि या तस्करों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि ऐसी सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान पूर्णता गुप्त रखी जाएगी। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!