हिमाचल में सनसनीखेज वारदात, मां ने 6 महीने की बच्ची को पानी में डुबोकर मा.रा, फिर खुद भी उठाया खौफनाक कदम

Edited By Swati Sharma, Updated: 24 Sep, 2026 12:04 PM

solan crime news

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर अपने मायके आई एक महिला ने कथित तौर पर अपनी छह माह की मासूम बेटी की पानी में डुबोकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फंदे पर लटककर जान दे दी। वहीं, इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में...

Solan News : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर अपने मायके आई एक महिला ने कथित तौर पर अपनी छह माह की मासूम बेटी की पानी में डुबोकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फंदे पर लटककर जान दे दी। वहीं, इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के आंजी रबौन क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि गुरूवार को महिला पिछले कुछ समय से आंजी रबौन स्थित अपने पिता के घर रह रही थी। बीती रात उसने इस भयानक वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, कदम उठाने के पीछे के असली कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर इसे घरेलू विवाद या मानसिक तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन रमेश शर्मा ने की है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!