पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला, नालागढ़ के टॉपर 4 युवक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 16 May, 2022 07:44 PM

solan nalagarh 4 youths arrested

सोलन जिला पुलिस ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।

सोलन: सोलन जिला पुलिस ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। सोलन पुलिस ने ज्यादा नंबर लेने वाले युवकों से पूछताछ के बाद यह गिरफ्तारी की है। सभी युवक नालागढ़ के रहने वाले हैं और भर्ती परीक्षा में टॉपर रहे हैं।

बता दें कि पुलिस ने ज्यादा नंबर लेने वाले युवकों से पूछताछ की थी इस दौरान खुलासा हुआ कि ये युवक टॉपर थे, लेकिन जब दोबारा इनसे पूछताछ हुई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने कुछ तकनीकी जांच व इन युवकों की कॉल डिटेल भी निकाली। इसके बाद पुलिस का शक इन पर और बढ़ा और पुलिस ने यह गिरफ्तारियां कीं।

एस.पी. वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पेपर लीक मामले की जांच के दौरान सोलन पुलिस ने शहर की पुलिस लाइन में जिला भर से ज्यादा नंबर लेने वाले अभ्यॢथयों को पूछताछ के लिए बुलाया था। इस दौरान कुछ अभ्यॢथयों से पूछताछ करने के बाद उनकी कॉल डिटेल सहित अन्य तकनीकी पहलुओं से जांच करने के बाद नालागढ़ के 4 युवकों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 65 से ज्यादा अंक वाले कई युवकों से पुलिस ने पूछताछ करने के बाद यह गिरफ्तारी की है। युवक टॉपर थे लेकिन दोबारा पूछताछ में वह सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके अलावा कई अन्य पहलुओं के आधार पर यह गिरफ्तारियां की गई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!