Shimla: ऊंची चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे, 2 दिन साफ रहेगा मौसम

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Oct, 2024 09:00 PM

shimla weather clear

प्रदेश में आगामी 2 दिन मौसम साफ रहेगा, लेकिन 22 अक्तूबर को मौसम करवट बदल सकता है और मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों में वर्षा के आसार हैं। हालांकि कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

शिमला (संतोष): प्रदेश में आगामी 2 दिन मौसम साफ रहेगा, लेकिन 22 अक्तूबर को मौसम करवट बदल सकता है और मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों में वर्षा के आसार हैं। हालांकि कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश भागों में भी मौसम साफ बना रहा। रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर शनिवार को दिन में बर्फ के फाहे अवश्य गिरे। ऊना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान ताबो में 0.1 डिग्री रिकार्ड किया गया है। पिछले 24 घंटों में जोगिंद्रनगर में 1 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 22 अक्तूबर को हल्की वर्षा के बाद 23 से 25 अक्तूबर तक फिर से मौसम साफ रहेगा।

उम्मीद के अनुरूप नहीं आ रहे पर्यटक
आजकल प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क बना हुआ है, लेकिन साफ मौसम के बावजूद फैस्टीवल सीजन में भी पर्यटक उम्मीद के अनुरूप नहीं पहुंच रहे हैं। राजधानी शिमला के अलावा प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटक नदारद हैं। करवा चौथ की पूर्व संध्या व वीकैंड पर पर्यटक हिमाचल का रुख करते हैं, लेकिन इस बार पर्यटकों ने मायूस किया है। अब दीपावली के आसपास पर्यटकों के आने की आस है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!