Shimla: 12 जून को शिमला पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री नड्डा

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Jun, 2026 09:11 PM

shimla union minister nadda

केंद्रीय स्वास्थ्य, रयासन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 12 जून को अपने 2 दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंच रहे हैं।

शिमला (कुलदीप): केंद्रीय स्वास्थ्य, रयासन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 12 जून को अपने 2 दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंच रहे हैं। वह इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनका मीडिया से रू-ब-रू होने के अलावा संगठनात्मक स्तर पर पार्टी की बैठक में भाग लेने का कार्यक्रम भी है। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्री जनसंवाद कार्यक्रम, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं की बैठकों के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में करीब डेढ़ वर्ष बाद चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा का ध्यान हिमाचल प्रदेश पर केंद्रित रहने वाला है, ताकि पार्टी की सत्ता में वापसी के दरवाजे खुल सकें। ऐसे में नड्डा जब भी प्रदेश के दौरे पर आते हैं तो वह सरकारी कार्यक्रमों के अलावा संगठनात्मक विषयों पर भी अपना ध्यान केंद्रित करते हैं। इस बार भी वह सरकारी कार्यक्रमों के अलावा संगठन के कामकाज के लिए समय निकालेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!