डा. रजनीश व सुभाशीष पंडा को केंद्र सरकार में मिली तैनाती

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Dec, 2022 09:51 PM

shimla rajneesh subhashish central government appointment

वर्ष, 1997 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी डा. रजनीश और सुभाशीष पंडा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। इसके तहत डा. रजनीश को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम मंत्रालय व सुभाशीष पंडा को दिल्ली विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर तैनाती दी गई है।

शिमला (कुलदीप): वर्ष, 1997 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी डा. रजनीश और सुभाशीष पंडा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। इसके तहत डा. रजनीश को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम मंत्रालय व सुभाशीष पंडा को दिल्ली विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर तैनाती दी गई है। दोनों अधिकारियों का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना पूर्व भाजपा सरकार के समय ही तय हो गया था तथा अब केंद्रीय मंत्रालय की तरफ से इसको लेकर औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश में डा. रजनीश के पास इस समय प्रधान सचिव आई.टी., ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज का दायित्व था। इसमें से आई.टी. के दायित्व से उनको भारमुक्त कर दिया गया है। इसी तरह सुभाशीष पंडा के पास मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, आबकारी एवं कराधान, सूचना एवं जन संपर्क व स्वास्थ्य विभाग का दायित्व है। 

मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की जल्द होगी नियुक्ति
प्रदेश के मुख्य सचिव आर.डी. धीमान इसी माह में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके स्थान पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे वर्ष, 1998 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी अली रजा रिजवी के प्रदेश वापसी की स्थिति में तैनाती दी जा सकती है। मौजूदा समय में प्रधान सलाहकार का दायित्व देख रहे 3 आई.ए.एस. अधिकारी रामसुभग सिंह, निशा सिंह और संजय गुप्ता या फिर अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को भी यह दायित्व सौंपे जाने पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के अलावा अन्य उच्च पदों पर शीघ्र तैनाती दिए जाने की संभावना है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!