Edited By Kuldeep, Updated: 12 May, 2026 10:02 PM

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए आए नामांकन पत्रों की मंगलवार को जांच की गई। कई स्थानों पर जांच पूरी नहीं हुई, क्योंकि वहां पर आपत्तियों का निपटारा नहीं किया जा सका।
शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए आए नामांकन पत्रों की मंगलवार को जांच की गई। कई स्थानों पर जांच पूरी नहीं हुई, क्योंकि वहां पर आपत्तियों का निपटारा नहीं किया जा सका। ऐसे में वहां बुधवार को जांच की जाएगी। जानकारी है कि राज्य के 7 जिलों में आज प्रधान पद के 30 नॉमिनेशन रिजैक्ट किए गए। इनमें ज्यादातर आवेदन गलत भरे गए थे, जबकि कुछ मामलों में दावेदारों ने 2-2 नामांकन भर रखे थे। ऐसे दावेदारों के एक नामांकन को रद्द किया गया है। नामांकन पत्रों की संख्या अधिक होने से कल तक स्पष्ट हो पाएगा कि कितने नॉमिनेशन रिजैक्ट होते हैं। जिन जगह नामांकन पत्रों की जांच आज पूरी नहीं हुई, वहां कल भी जांच जारी रहेगी। जांच पूरी होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नामांकन पत्रों को रिजैक्ट करते हैं।