Edited By Kuldeep, Updated: 26 Aug, 2026 05:20 PM

विधानसभा परिसर में बुधवार को राज्य के कोने-कोने से पहुंचे आम लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर प्रदेशभर से आए लोगों ने अपने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की।
शिमला (संतोष): विधानसभा परिसर में बुधवार को राज्य के कोने-कोने से पहुंचे आम लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर प्रदेशभर से आए लोगों ने अपने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्रियों ने खुद जनता के बीच पहुंचकर उनकी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। विधानसभा परिसर में दूर-दराज के क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपने-अपने विधायकों और मंत्रियों के समक्ष क्षेत्रीय व व्यक्तिगत समस्याओं को रखा।
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विधानसभा परिसर में लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। जनता की समस्याओं के तत्काल निवारण के लिए मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों की इस पहल से विधानसभा परिसर दिनभर संवाद और गहमागहमी का केंद्र बना रहा।