Shimla: विधानसभा सत्र के दृष्टिगत उच्चतर शिक्षा विभाग ने अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Aug, 2026 10:49 PM

shimla legislative assembly

हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा के 12वें मानसून सत्र के दृष्टिगत उच्चतर शिक्षा विभाग ने आगामी 21 अगस्त से 3 सितम्बर तक चलने वाले मानसून सत्र को देखते हुए विभाग ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों और दौरों पर रोक लगा दी है।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा के 12वें मानसून सत्र के दृष्टिगत उच्चतर शिक्षा विभाग ने आगामी 21 अगस्त से 3 सितम्बर तक चलने वाले मानसून सत्र को देखते हुए विभाग ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों और दौरों पर रोक लगा दी है। उच्चतर शिक्षा निदेशक सुनीता सिंह द्वारा मंगलवार को जारी किए गए निर्देशों के अनुसार यह फैसला विधानसभा सत्र के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों और प्रशासनिक कार्यों को त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के उद्देश्य से लिया गया है। अधिसूचना के अनुसार 20 अगस्त से सत्र के अंत तक किसी भी प्रकार की छुट्टी या सरकारी दौरा मंजूर नहीं किया जाएगा। पहले से मंजूर छुट्टियां भी रद्द मानी जाएंगी।

प्रदेश के सभी सरकारी कालेजों के प्रधानाचार्यों और उच्च शिक्षा उपनिदेशकों को पूरे सत्र के दौरान अपने मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी आपातकालीन परिस्थिति में छुट्टी मिलने पर लिंक ऑफिसर उस सीट की जिम्मेदारी संभालेंगे, जिसके लिए उच्च शिक्षा निदेशक की पूर्व अनुमति आवश्यक होगी। सभी अधिकारियों को कार्यालय के लैंडलाइन और व्यक्तिगत मोबाइल फोन हर समय ऑन रखने के आदेश दिए गए हैं। शाखा अधीक्षकों और वरिष्ठ सहायकों की ड्यूटी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक तथा रविवार व अन्य छुट्टियों के दिन भी लगाई जा सकती है। अधिसूचना में साफ किया गया है कि विधानसभा प्रश्नों के उत्तर में कोई भी गलत या अधूरी जानकारी देने वाले कर्मचारी/अधिकारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!