Shimla: इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लिए जल्द लिए जाएंगे आवेदन

Edited By Kuldeep, Updated: 10 May, 2026 07:44 PM

shimla indira gandhi  pyari behna sukh samman scheme

प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लिए जून महीने में आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

शिमला (प्रीति): प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लिए जून महीने में आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। राज्य के जनजातीय जिले व दुर्गम क्षेत्रों को छोड़कर शेष क्षेत्रों की पात्र महिलाओं से यह आवेदन लिए जाएंगे। हालांकि इस दौरान योजना के नियमों में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। ऐसे में जिन महिलाओं ने पहले इस योजना के लिए आवेदन किया था, उन्हें भी नए नियमों के अनुसार दोबारा आवेदन करना होगा। पंचायत चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम सशक्तिकरण विभाग यह आवेदन लेगा। आवेदन प्रक्रिया को लेकर विभाग की ओर से पहले ही नई गाइडलाइन जारी की गई है। पात्र महिलाओं को विभाग के तहसील कार्यालयों में जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करवाना होगा। पहले किए गए आवेदन मान्य नहीं माने जाएंगे।

विभाग का कहना है कि बदले हुए नियमों के अनुसार लाभार्थियों का दोबारा सत्यापन किया जाएगा, ताकि वास्तविक पात्र महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिल सके। पंचायत और नगर निकाय स्तर पर इसकी वैरीफिकेश होगी। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपए से कम होगी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

ये महिलाएं होंगी पात्र
योजना के लिए महिला की आयु 18 से 59 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है तथा वह हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए। इसके अलावा गरीब परिवारों की महिलाएं, बौद्ध मठों में स्थायी रूप से रहने वाली बौद्ध भिक्षुणियां, घरों में काम करने वाली महिलाएं और उनकी बेटियां भी योजना के लिए पात्र होंगी।

जनजातीय क्षेत्रों की महिलाओं के लिए जारी है योजना
जनजातीय क्षेत्रों की महिलाओं के लिए यह योजना जारी है। उक्त क्षेत्रों की पात्र 5 हजार से ज्यादा महिलाओं को बीते दिनों योजना के तहत तीन किस्तें दे दी गई थीं। अब इन्हें अगले तीन महीने की किस्तें जून महीने में दी जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!