Weather Update: हिमाचल में 10 व 11 नवम्बर को बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Nov, 2024 08:43 PM

shimla himachal snowfall possibility

मानसून की विदाई के बाद हिमाचल में मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेश में एक माह से अधिक समय से बारिश नहीं हुई है। ऐसे में प्रदेश में गेहूं व अन्य फसलों के बिजाई कार्य में देरी हो रही है और किसानों की चिंता बढ़ गई है।

शिमला (राजेश): मानसून की विदाई के बाद हिमाचल में मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेश में एक माह से अधिक समय से बारिश नहीं हुई है। ऐसे में प्रदेश में गेहूं व अन्य फसलों के बिजाई कार्य में देरी हो रही है और किसानों की चिंता बढ़ गई है। लेकिन प्रदेश में 10 नवम्बर को मौसम करवट लेगा और बारिश व बर्फबारी होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आगामी 10 व 11 नवम्बर को प्रदेश के मैदानी व मध्यवर्ती इलाकों में बारिश व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट आने से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।

उधर, राजधानी शिमला में मंगलवार को साफ मौसम के बीच आसमान में बादलों की भी आवाजाही रही और मौसम में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग के अनुसार 9 नवम्बर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा और कुछ हिस्सों में बारिश व बर्फबारी होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर महीने में सामान्य से 97 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इसी तरह नवम्बर माह भी अब तक सूखा गया है।

लाहौल-स्पीति के ताबो का माइनस में तापमान, शिमला में भी ठंड बढ़ी
प्रदेश में साफ मौसम के बावजूद पहाड़ी इलाकों में तापमान तेजी से गिर रहा है। जिला लाहौल-स्पीति के ताबो में मंगलवार को न्यूनतम तापमान-0.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। यह राज्य का सबसे ठंडा स्थल रहा। लाहौल-स्पीति के ही कुकुमसेरी में न्यूनतम पारा 0.6 डिग्री और केलांग में 3 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ। किन्नौर जिला के कल्पा में पारा 5.1 डिग्री सैल्सियस रहा। शिमला के तापमान में भी बड़ा बदलाव आया है। मंगलवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री गिर कर 8 डिग्री सैल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से दो डिग्री सैल्सियस नीचे है। इसी तरह मनाली में रात का पारा 7.8 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ।

अन्य शहरों में ये रहा न्यूनतम तापमान
सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री, भुंतर में 8.8 डिग्री, धर्मशाला में 14 डिग्री, ऊना में 10.2 डिग्री, नाहन में 16.4 डिग्री, पालमपुर में 10.5 डिग्री, सोलन में 9.7 डिग्री, कांगड़ा व मंडी में 12.3 डिग्री, बिलासपुर में 12.9 डिग्री, हमीरपुर में 12.1 डिग्री, चम्बा में 11 डिग्री, डल्हौजी में 11.5 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 12.6 डिग्री, कुफरी में 10.2 डिग्री, भरमौर में 10.7 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के औसतन न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट आई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!