Weather Update: दो दिन उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश व बर्फबारी के आसार

Edited By Kuldeep, Updated: 31 Oct, 2026 06:58 PM

shimla weather bad

राज्य में एक बार फिर मौसम करवट बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 1 और 2 नवम्बर को राज्य के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

शिमला (संतोष): राज्य में एक बार फिर मौसम करवट बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 1 और 2 नवम्बर को राज्य के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 1 नवम्बर को चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि 2 नवम्बर को इसका दायरा बढ़कर चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति तक पहुंच जाएगा। हालांकि मौसम विभाग ने इस दौरान भारी बारिश या बर्फबारी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

इसके बाद 3 से 6 नवम्बर तक राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में अगले 4-5 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा। राज्य में ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार को जनजातीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया, जहां सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में माइनस 1.5 और ताबो में 0.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा केलांग में 1.1, कल्पा में 4.4, मनाली में 5.9 और शिमला में 10.5 डिग्री रहा।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!