Shimla: भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद करने व 40 वर्ष पुरानी व्यवस्था बदलने से आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Jan, 2026 06:08 PM

shimla himachal pradesh self reliant

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार की तरफ से भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद करने व 40 वर्ष से चली आ रही पुरानी व्यवस्था को बदलने से हिमाचल प्रदेश वर्ष 2032 में देश का सबसे समृद्धशाली और अमीर राज्य बनेगा।

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार की तरफ से भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद करने व 40 वर्ष से चली आ रही पुरानी व्यवस्था को बदलने से हिमाचल प्रदेश वर्ष 2032 में देश का सबसे समृद्धशाली और अमीर राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से शुरू में लिए गए कड़े निर्णयों का असर अब 3 वर्ष बाद धरातल पर दिखने लगा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नववर्ष के उपलक्ष्य पर अपने सरकारी आवास ओकओवर में बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस संपदा को पहले कौड़ियों के भाव लुटाया गया, उसको बचाने से हमारी आर्थिकी में सुधार होगा।

उन्होंने कहा कि कई अर्थशास्त्री यह चर्चा करते होंगे कि कैसे हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। उसका उत्तर यह है कि सरकार ने 75 लाख जनता की संपदा को लुटने नहीं दिया है। पूर्व भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश पर 76 हजार करोड़ रुपए का कर्ज और छठे वेतन आयोग की 10,000 करोड़ रुपए की देनदारियां छोड़कर गई। इसके बावजूद प्रतिकूल वित्तीय हालात में सरकार ने नियमों में आम लोगों के हित में बदलाव किया।

युवाओं को रोजगार देने व महिला सम्मान के रास्ते की अड़चने दूर होंगी
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी के पटरी पर आने के बाद युवाओं को रोजगार देने और महिलाओं को सम्मान देने के रास्ते में आ रहीं अड़चने दूर होंगी। लोगों को सुविधाएं देने की दिशा में जो नियम-कानून अड़चन डाल रहे हैं, उनको बदला जाएगा। हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बढ़ते कदम अब रुकेंगे नहीं।

1,500 करोड़ इस वर्ष मिलने की उम्मीद
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से घाेषित 1,500 करोड़ रुपए इस वर्ष मिलने की उम्मीद है। वह अपनी घोषणा को जरूर पूरा करेंगे। राज्य सरकार को इसकी आशा ही नहीं, बल्कि पूरी उम्मीद भी है।

हिमाचल में दिख रहा मौसम परिवर्तन का असर
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मौसम परिवर्तन का असर दिखने लगा है। इस कारण वर्षा और बर्फबारी में देरी हो रही है। नववर्ष पर आसमान से राहत की बूंदें जरूर गिरी हैं। उम्मीद है कि प्रदेश में सर्द मौसम के दौरान आशा के अनुरूप वर्षा एवं बर्फबारी होगी।

नशाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
सुखविंदर ने कहा कि सरकार नशाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार नशाखोरी को बढ़ावा देने वाले एवं इसमें संलिप्त लोगों की कमर तोड़ेगी। उन्होंने नालागढ़ के सैनिक विश्राम गृह में हुए विस्फोट को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि वह इसकी पूरी जानकारी पुलिस से लेंगे तथा इस मामले में नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!