Edited By Kuldeep, Updated: 22 Jul, 2026 06:35 PM

प्रदेश सरकार पात्र बीपीएल व अति गरीब विद्युत उपभोक्ताओं को 300 यूनिट नि:शुल्क बिजली देगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड अथवा बीपीएल प्रमाणपत्र और नवीनतम बिजली बिल की प्रति संबंधित विद्युत कार्यालय में जमा करवानी होगी।
शिमला (राजेश): प्रदेश सरकार पात्र बीपीएल व अति गरीब विद्युत उपभोक्ताओं को 300 यूनिट नि:शुल्क बिजली देगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड अथवा बीपीएल प्रमाणपत्र और नवीनतम बिजली बिल की प्रति संबंधित विद्युत कार्यालय में जमा करवानी होगी। बिजली बोर्ड ने स्पष्ट किया कि दस्तावेज जमा न होने पर पात्र उपभोक्ता लाभ से वंचित रह सकते हैं।
उधर, शिमला शहर में बीपीएल उपभोक्ताओं यानी अति गरीब परिवारों की पहचान की जा रही है और उपभोक्ताओं का डाटा मांगा जा रहा है, लेकिन अभी शिमला शहर में दो ही उपभोक्ता मिले हैं। अन्य जिन उपभोक्ताओं ने दस्तावेज जमा करवाए उनकी कंज्यूमर आईडी नहीं मिली। इसके अतिरिक्त जिला शिमला अन्य डिवीजनों में उपभोक्ता अपने दस्तावेज जमा करवा रहे हैं।