6 माह से पदोन्नति का इंतजार कर रहे बिजली बोर्ड के 120 कर्मचारियों को आचार संहिता हटते ही मिली पदोन्नति

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Jun, 2024 04:11 PM

shimla electricity board 120 employees promotion

बिजली बोर्ड में पदोन्नति का इंतजार कर रहे विभिन्न वर्गों के अधिकारियों व कर्मचारियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। आचार संहिता हटते ही बिजली बोर्ड के 120 कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है।

शिमला (राजेश): बिजली बोर्ड में पदोन्नति का इंतजार कर रहे विभिन्न वर्गों के अधिकारियों व कर्मचारियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। आचार संहिता हटते ही बिजली बोर्ड के 120 कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है। प्रबंधन ने प्रमोशन की रुकी हुई फाइलों पर साइन करने के बाद प्रमोशन ऑर्डर जारी कर दिए हैं। वहीं प्रमोशन के बाद कर्मचारियों को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर तैनाती भी दे दी गई है। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार जिन कर्मचारियों के पदोन्नति ऑर्डर जारी नहीं हुए हैं उनके भी ऑर्डर आगामी एक से दो दिन में हो जाएंगे। प्रदेश में एसएसए से जेई सब स्टेशन वर्ग में करीब 35 कर्मचारियों सहित अन्य वर्ग में कुल 150 कर्मचारियों की पदोन्नति रुकी हुई थी। इसमें फोरमैन, फोरमैन पावर हाऊस, फोरमैन लाइन सहित अन्य वर्ग शामिल थे। ऐसे में अब कर्मचारियों का इंतजार खत्म हो गया है जिससे कर्मचारियों ने राहत ली है।

300 अनुबंध कर्मियों को नियमित होने का इंतजार, कार्यकाल पूरा किए हो गए 4 माह
वहीं दूसरी ओर बिजली बोर्ड में अनुबंध पर काम कर रहे तकनीकी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया है। बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों को अनुबंध कार्यकाल पूरा किए हुए करीब 4 माह हो गए हैं लेकिन आचार संहिता के चलते उन्हें नियमित नहीं किया गया। हिमाचल तकनीकी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण कापटा ने कहा कि बोर्ड में करीब 300 कर्मचारी अनुबंध पर हैं। इनमें कई कर्मचारियों को अनुबंंध कार्यकाल पूरा किए गए 4 माह हो गए हैं। नियमित न होने के कारण इन कर्मचारियों को आर्थिक नुुक्सान भी उठाना पड़ रहा है। कर्मचारी संघ ने प्रबंधन से मांग की है कि कर्मचारियों को बैक डेट से नियमित किया जाए। इन कर्मचारियों में टी मेट, लाइन मैन, इलैक्ट्रीशियन, सब स्टेशन अटैंडैंट सहित अन्य शामिल हैं।
 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!