Shimla: सीपीएस पद से हटाए गए 6 विधायक बने विधानसभा समितियों के सभापति

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Jan, 2025 10:31 PM

shimla cps assembly committee chairman

हाईकोर्ट की तरफ से मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) पद से हटाए गए 6 विधायकों को विधानसभा समितियों का सभापति बनाया गया है।

शिमला (कुलदीप): हाईकोर्ट की तरफ से मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) पद से हटाए गए 6 विधायकों को विधानसभा समितियों का सभापति बनाया गया है। इसके तहत मोहन लाल ब्राक्टा को कल्याण समिति, आशीष बुटेल को जन प्रशासन समिति, संजय अवस्थी को सामान्य विकास समिति, किशोरी लाल को लोक उपक्रम समिति, सुंदर सिंह को मानव विकास समिति तथा राम कुमार को ग्रामीण नियोजन समिति का सभापति नामांकित किया गया है। विधानसभा सचिवालय की तरफ से वर्ष 2024-25 को लेकर समितियों में किए गए आंशिक संशोधन में इसका नामांकन किया गया है। किशोरी लाल लोक उपक्रम समिति के सभापति होंगे, जबकि विपिन सिंह परमार, बिक्रम ठाकुर, सुखराम, इंद्रदत्त लखनपाल, सुरेंद्र शौरी, भुवनेश्वर गौड़, पूर्ण चंद ठाकुर, सुरेश कुमार, हरीश जनारथा एवं विवेक शर्मा को इसका सदस्य बनाया गया है।

मोहन लाल ब्राक्टा कल्याण समिति के सभापति होंगे तथा विनोद कुमार, रणधीर शर्मा, राम कुमार, रीना कश्यप, लोकेंद्र कुमार, दीपराज, चंद्रशेखर, सुदर्शन सिंह बबलू, विनोद सुल्तानपुरी व अनुराधा राणा इसकी सदस्य होंगी। आशीष बुटेल जन प्रशासन समिति के सभापति होंगे तथा विपिन सिंह परमार, मोहन लाल ब्राक्टा, संजय रत्न, राकेश जम्वाल, इंद्र सिंह, डी.एस. ठाकुर, लोकेंद्र कुमार और कैप्टन रणजीत राणा इसके सदस्य होंगे। सुंदर सिंह ठाकुर मानव विकास समिति के सभापति होंगे तथा बिक्रम सिंह, विनोद कुमार, बलबीर सिंह वर्मा, संजय अवस्थी, रणवीर सिंह निक्का, मलेंद्र राजन, कुलदीप सिंह राठौर एवं अनुराधा राणा इसकी सदस्य होंगे। संजय अवस्थी सामान्य विकास समिति के सभापति होंगे, जबकि अनिल शर्मा, सुधीर शर्मा, राकेश कालिया, रणधीर शर्मा, जीत राम कटवाल, दलीप ठाकुर सुदर्शन सिंह बबलू और हरदीप सिंह बाबा इसके सदस्य होंगे।

राम कुमार ग्रामीण नियोजन समिति के सभापति होंगे तथा सुखराम, इंद्रदत्त लखनपाल, प्रकाश राणा, नीरज नैय्यर, दीपराज, आशीष शर्मा, त्रिलोक जम्वाल व कमलेश ठाकुर इसकी सदस्य होंगी। अनिल शर्मा लोक लेखा समिति के सभापति तथा डा. हंसराज, बलबीर सिंह वर्मा, संजय रत्न, सुंदर सिंह ठाकुर, इंद्र सिंह, जीत राम कटवाल, डा. जनक राज, मलेंद्र राजन, कैप्टन रणजीत सिंह व कमलेश ठाकुर इसकी सदस्य होंगी। राकेश कालिया प्राकलन समिति के सभापति होंगे, जबकि सुधीर शर्मा, सतपाल सिंह सत्ती, पवन कुमार काजल, राकेश जम्वाल, नीरज नैय्यर, दलीप ठाकुर, त्रिलोक जम्वाल, अजय सोलंकी, कुलदीप सिंह राठौर और हरदीप सिंह बाबा को इसका सदस्य बनाया गया है।

संजय रत्न स्थानीय निधि लेखा समिति के सभापति होंगे, जिसमें सदस्य के रूप में डा. हंसराज, सतपाल सिंह सत्ती, प्रकाश राणा, रणवीर सिंह निक्का, केवल सिंह पठानिया, आशीष शर्मा और विवेक शर्मा को स्थान दिया गया है। अधीनस्थ विधायक समिति के सभापति विधानसभा उपाध्यक्ष होंगे, जिसमें पवन कुमार काजल, किशोरी लाल, सुरेंद्र शौरी, रीना कश्यप, भुवनेश्वर गौड़, दलीप ठाकुर, सुरेश कुमार और विनोद सुल्तानपुरी इसके सदस्य होंगे। विशेषाधिकार समिति की कमान विधानसभा उपाध्यक्ष के पास रहेगी, जिसमें सदस्य के रूप में आशीष बुटेल, नीरज नैय्यर, डी.एस. ठाकुर, पूर्ण चंद ठाकुर, चंद्रशेखर व अजय सोलंकी को स्थान दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!