Shimla: ड्यूटी के दौरान रील बनाने वाले फील्ड कर्मचारियों पर सख्त हुआ बिजली बोर्ड, कार्रवाई की चेतावनी

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Jun, 2026 07:14 PM

shimla duty warning

बिजली बोर्ड प्रबंधन ने ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया के लिए रील और वीडियो बनाने वाले फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारियों पर सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

शिमला (राजेश): बिजली बोर्ड प्रबंधन ने ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया के लिए रील और वीडियो बनाने वाले फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारियों पर सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बिजली के खंभों पर कार्य करते समय रील बनाना और उसे सोशल मीडिया पर सांझा करना गंभीर मामला है और ऐसा करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में बिजली बोर्ड प्रबंधन की ओर से आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों के तहत सभी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंताओं और वरिष्ठ अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने अधीन कार्यरत कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निर्देशित करें।

निर्देशो में कहा गया है कि बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारी बिजली के खंभों पर कार्य करते समय रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए सभी अधिकारियों को इस प्रथा को तत्काल बंद करवाने के लिए कहा गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई कर्मचारी इन निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। बोर्ड का मानना है कि विद्युत लाइनों पर कार्य अत्यंत जोखिमपूर्ण होता है और इस दौरान रील बनाने जैसी गतिविधियां न केवल सुरक्षा मानकों के विपरीत हैं बल्कि कर्मचारियों का ध्यान भी भटका सकती हैं। ऐसे में सुरक्षा और कार्य अनुशासन बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!