Shimla: आंखों में मिर्च पाऊडर डालकर सोने के गहने लूटने वाला गिरफ्तार, 3 वारदातों की खुली परतें

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Oct, 2026 05:41 PM

shimla thief arrested

जिला शिमला के कुमारसैन क्षेत्र में महिलाओं को निशाना बनाकर आंखों में मिर्च पाऊडर डालकर सोने के आभूषण छीनने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

शिमला (राजेश): जिला शिमला के कुमारसैन क्षेत्र में महिलाओं को निशाना बनाकर आंखों में मिर्च पाऊडर डालकर सोने के आभूषण छीनने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिला शिमला पुलिस ने तीन अलग-अलग स्नैचिंग की वारदातों को जोड़ते हुए जम्मू-कश्मीर के डोडा निवासी जेल सिंह (26) पुत्र करण सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को नूरपुर से 5 अक्तूबर को हिरासत में लेकर कुमारसैन लाया गया। इसके बाद तीनों पीड़ित महिलाओं ने आरोपी की पहचान भी की। जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात को अचानक अंजाम नहीं देता था, बल्कि पहले कई दिनों तक इलाके की रैकी करता था। वह महिलाओं की आवाजाही, उनके आने-जाने के रास्ते और सुनसान स्थानों पर नजर रखता था।

जैसे ही उसे महिला अकेली मिलती, वह आंखों में मिर्च पाऊडर डालकर उसे असहाय कर देता और कानों की बालियां या गले में पहने आभूषण छीनकर फरार हो जाता था। मंगलवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एएसपी मेहर पंवर ने बताया कि 31 अगस्त को जुब्बड़ के पास सीमा देवी की आंखों में मिर्च डालकर दोनों कानों की बालियां छीन ली गई थीं। इसके बाद 14 सितम्बर को कण्डयाली के पास सुनो देवी को इसी तरीके से निशाना बनाकर उनकी सोने की बालियां छीनी गईं। तीसरी वारदात 26 सितम्बर को हुई।

कनकु के ढाबे पर आरोपी लगातार तीन दिन तक आता रहा। 26 सितम्बर को जब वह अकेली थीं तो आरोपी ने उनकी आंखों में मिर्च पाऊडर डालकर गले में पहना मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गया। ऐसे में पुलिस ने टीम गठित की और आरोपी को तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन नूरपुर में मिली। इसके बाद कुमारसैन पुलिस ने नूरपुर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर 5 अक्तूबर को आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ और पहचान की कार्रवाई के बाद तीनों मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

सीसीटीवी से बचने के लिए चुनता था सुनसान रास्ते
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से बचता था। वह सुनसान और एकांत रास्तों को वारदात के लिए चुनता था। तीनों मामलों में वारदात का तरीका एक जैसा होने पर पुलिस ने कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। तकनीकी साक्ष्यों और ह्यूमन इंटैलीजैंस के आधार पर आरोपी की पहचान जेल सिंह के रूप में हुई।

चम्बा में भी दर्ज है स्नैचिंग का मामला
पुलिस जांच में आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना सिहुंता जिला चम्बा में 5 मार्च 2026 को एफआईआर नंबर 16/2026 के तहत धारा 304(2) बीएनएस में स्नैचिंग का मामला दर्ज है। आरोपी को अब न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में आगे की जांच और अन्य संभावित वारदातों से उसके संबंधों को खंगाल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!