Shimla: हरियाणा में चुनाव प्रचार व आलाकमान से मुलाकात कर शिमला पहुंचे सीएम

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Oct, 2024 08:44 PM

shimla chief minister back

स्वास्थ्य लाभ के बाद हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को वापस लौट आए।

शिमला (कुलदीप): स्वास्थ्य लाभ के बाद हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को वापस लौट आए। उन्होंने हरियाणा विधानसभा में चुनाव प्रचार के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों को लेकर चर्चा की। इस चर्चा के बाद आगामी समय में सत्ता-संगठन के स्तर पर नई ताजपोशियां हो सकती हैं। दिल्ली में वापसी करने से पहले भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। शिमला पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सरकारी कामकाज का फीडबैक लिया। अब सीएम पहले की तरह सरकारी कार्यों की समीक्षा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए गत मंगलवार को चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए थे। उन्होंने इसके बाद गत 2 व 3 अक्तूबर को चुनाव प्रचार किया। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से जम्मू-कश्मीर में हिमाचल प्रदेश को लेकर की गई टिप्पणियों का जवाब भी दिया तथा पूर्व प्रदेश भाजपा सरकार पर अंतिम वर्ष में रेवड़ियां बांटने का आरोप लगाया।

दीवाली से पहले होगी मंत्रिमंडल बैठक
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में दीवाली से पहले मंत्रिमंडल की कम से कम एक बैठक अवश्य होगी। प्रदेश के कर्मचारी, पैंशनर व आम आदमी को इस बैठक से दीवाली के अवसर पर मुख्यमंत्री से सौगात मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। हालांकि प्रदेश सरकार जिस तरह से आर्थिकी को पटरी पर लाने के लिए प्रयास कर रही है, उसको देखते हुए कर्मचारी और पैंशनरों के साथ आम आदमी को सरकार से सौगात के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!