Shimla: भाजपा प्रतिनिधिमंडल से पहले राज्यपाल से मिलने लोक भवन पहुंचे मुख्यमंत्री

Edited By Kuldeep, Updated: 25 May, 2026 05:31 PM

shimla bjp delegation governor

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भाजपा प्रतिनिधिमंडल से पहले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से मुलाकात करने लोक भवन पहुंचे। उनकी इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है।

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भाजपा प्रतिनिधिमंडल से पहले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से मुलाकात करने लोक भवन पहुंचे। उनकी इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है। जानकारी के अनुसार इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रदेश सरकार की तरफ से चिट्टा मुक्त हिमाचल प्रदेश को लेकर चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने नशे से जुटाई जा रही अवैध संपत्ति को जब्त किया है।

इसके अलावा सरकार ने आगे बढ़कर नशे के अवैध कारोबार से जुड़े सरकारी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त भी की हैं तथा भविष्य में ऐसा अभियान जारी रहेगा। सरकार की तरफ से ऐसी अवैध संपत्तियों को बुलडोजर चलाकर नष्ट भी किया गया है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही विकासात्मक पहलों पर भी संवाद किया। उन्होंने बताया कि राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) के बंद करने से विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े आई है।

हिमाचल प्रदेश जैसे कठिन भौगोलिक परिस्थिति वाले राज्य के लिए आरडीजी बहुत मायने रखती है। उन्होंने बताया कि प्रतिकूल वित्तीय हालात के बावजूद आम आदमी को राहत पहुंचाने के लिए सरकार प्रयासरत है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लंबे समय से राज्यपाल से मुलाकात नहीं कर पाए थे। ऐसे में वह शिष्टाचार भेंट करने के लिए लोक भवन पहुंचे।

भाजपा नेताओं से भी मिले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस समय लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात करने आए, उस समय उनको बाहर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, वरिष्ठ भाजपा नेता गणेश दत्त, कुसुम सदरेट और संजय सूद भी मिले। उन्होंने इस दौरान भाजपा नेताओं से कुछ क्षण बात भी की। भाजपा नेता लोक भवन राज्य सरकार के खिलाफ ज्ञापन देने पहुंचे थे। हालांकि उस समय नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल वहां नहीं पहुंचे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!