Edited By Kuldeep, Updated: 25 May, 2026 05:42 PM

केंद्र सरकार के बाद प्रदेश सरकार ने भी ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार अब प्रदेश में भी 27 मई के बदले 28 मई को राजपत्रित अवकाश रहेगा।
शिमला (ब्यूरो): केंद्र सरकार के बाद प्रदेश सरकार ने भी ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार अब प्रदेश में भी 27 मई के बदले 28 मई को राजपत्रित अवकाश रहेगा। यह निर्णय विभाग की जारी पूर्व अधिसूचना में संशोधन करते हुए लिया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव की तरफ से नई अधिसूचना जारी की गई है।