Shimla: 3 दिन के अवकाश के बाद साेमवार से फिर शुरू होगा मानसून सत्र

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Aug, 2026 04:25 PM

shimla assembly monsoon session

रक्षाबंधन सहित 3 दिन के अवकाश के बाद सोमवार यानि 31 अगस्त को फिर से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र षुरू होगा।

शिमला (भूपिन्द्र): रक्षाबंधन सहित 3 दिन के अवकाश के बाद सोमवार यानि 31 अगस्त को फिर से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र षुरू होगा। सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही दोपहर बाद 2 बजे से शुरू होगी। सत्र षुरू होने से पहले सत्ता पक्ष कांग्रेस व विपक्षी दल भाजपा सत्र की आगामी 4 बैठकों के लिए रणनीति तैयार करेंगे। भाजपा जहां सरकार को घेरने की रणनीति बनाएगी, वहीं कांग्रेस विधायक दल विपक्ष के हमलों का जवाब देने को लेकर मंथन करेगा। विधानसभा का मानसून सत्र अंतिम दौर में आ गया है। सत्र की अब 4 बैठकें शेष बची हैं। ऐसे में विपक्षी भाजपा के सदन में आक्रामक तेवर देखने को मिल सकते हैं। सोमवार के प्रश्नकाल में प्रसवोपरांत मृत्यु, रिक्त पद, बागवानी विष्वविद्यालय नौणी में नक्षत्र वाटिका, बिस्तरीय अस्पताल, भजवाणी पुल, बस रूट, इंडोर स्टेडियम, जाइका आदि से जुड़े सवाल उठेंगे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में बालीचैकी क्षेत्र की महिलाकी प्रसवोपरांत मृत्यु को लेकर सवाल पूछेंगे।

इसको लेकर विपक्षी दल सरकार को सदन में घेर सकती है। विधायक संजय अवस्थी अर्की विधानसभा क्षेत्र में आयुर्वेदिक औषधायक मज्याट में रिक्त पदों को लेकर, राकेष जम्वाल डा. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विष्वविद्यालय नौणी में नक्षत्र वाटिका एवं स्वरोजगार धाम पर किए खर्च तथा नीरज नैयर चंबा में नवनिर्मित 200 विस्तरीय अस्पताल को लेकर सवाल पूछेंगे। विधायक त्रिलोक जम्वाल भजवाणी पुल, अजय सोलंकी नाहन से ददाहू वाया पंजाब बस रूट के बंद होने, इंद्र दत्त लखनपाल ग्राम पंचायत पहलू में इंडोर स्टेडियम, बलबीर सिंह वर्मा चैपाल में जाइका के तहत खच्र की गई राषि तथा केवल सिंह पठानिया शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में रेहलू निवासी के शव मिलने को लेकर सवाल पूछेंगे। इसके अलावा सदन में नियम-62 के तहत दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी आएंगे।

कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया किसानों को सामान्य यूरिया के साथ डिपो धारकों की ओर से ‘नैनो यूरिया प्लस’ खरीदने के लिए मजबूर किए जाने का मामला उठाएंगे। वह इस मामले में सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे और किसानों की समस्या पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग करेंगे। वहीं, भाजपा विधायक रणधीर शर्मा श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र की संपर्क सड़कों की स्थिति और उनके सुधार का मामला सदन में उठाएंगे। क्षेत्र में सड़कों की खराब स्थिति और लोगों को पेश आ रही परेशानियों को लेकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। नियम-130 के तहत सदन में युवाओं के लिए रोजगार से संबंधित गारंटी के कार्यान्वयन पर चर्चा होगी।

इस विषय पर रणधीर शर्मा, सुधीर शर्मा, राकेश जम्वाल, डॉ. हंस राज और जीत राम कटवाल प्रस्ताव रखेंगे। चर्चा के दौरान प्रदेश में रोजगार की स्थिति, युवाओं के लिए किए गए वादों और सरकार की ओर से उठाए गए कदमों पर बात होने की संभावना है। इसके अलावा कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया प्रदेश के जल संसाधनों और जलविद्युत परियोजनाओं से मिलने वाली रॉयल्टी, फ्री पावर और जल उपकर की बकाया देनदारियों की वसूली का मुद्दा उठाएंगे। प्रस्ताव में राज्य के राजस्व हितों के संरक्षण पर भी सदन में विचार किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!