Shimla: अडानी ने सेब के रेट किए जारी, खरीद केंद्रों पर खरीद शुरू

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Aug, 2026 08:48 PM

shimla adani apple

सेब सीजन के बीच अडानी एग्री फ्रैश लिमिटेड ने सेब खरीद के लिए दरें जारी कर दी हैं। कंपनी की ओर से जारी रेट लिस्ट के अनुसार रविवार से नई दरें प्रभावी होंगी।

शिमला (भूपिंदर): सेब सीजन के बीच अडानी एग्री फ्रैश लिमिटेड ने सेब खरीद के लिए दरें जारी कर दी हैं। कंपनी की ओर से जारी रेट लिस्ट के अनुसार रविवार से नई दरें प्रभावी होंगी। ये दरें शिमला और कुल्लू क्षेत्र के कंपनी के खरीद केंद्रों के लिए लागू की गई हैं।

कंपनी की ओर से जारी सूची में 80 से 100 फीसदी कलर वाले सेब के लिए एक्स्ट्रा लार्ज ग्रेड का रेट 60 रुपए, लार्ज, मीडियम और स्मॉल का 108 रुपए, एक्स्ट्रा स्मॉल का 89 रुपए, ईईएस का 73 रुपए और पितु का 60 रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं 60 से 80 फीसदी कलर वाले सेब में एक्स्ट्रा लार्ज और पितु का रेट 43 रुपए, लार्ज, मीडियम और स्मॉल का 80 रुपए, एक्स्ट्रा स्मॉल का 67 रुपए और ईईएस का 54 रुपए रखा गया है।

छोटे और कम कलर वाले सेब के भी रेट तय
रेट लिस्ट के अनुसार 0 से 60 फीसदी कलर वाले सभी साइज के सेब का रेट 26 रुपए रखा गया है। अंडर साइज सेब का रेट 20 रुपए तय किया गया है। अडानी एग्री फ्रैश की जारी रेट शीट में रामपुर, रोहड़ू, सैंज, जारोल टिक्कर और टुटू पानी सहित शिमला और कुल्लू क्षेत्र के खरीद केंद्रों में सेब खरीदने शुरू कर दिए हैं। नई दरें रविवार से प्रभावी हो गई हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!