छोटी सी पार्टी देश भक्ति और ईमानदारी के सिद्धांतों पर चलकर बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : शांता कुमार

Edited By Vijay, Updated: 08 Apr, 2022 12:03 AM

shanta kumar in palampur

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि भाजपा पूरे देश में अपनी स्थापना समारोह मना रही है। भाजपा भारतीय जन संघ के बाद जनता पार्टी के विघटन के बाद बनाई गई थी। भारतीय जन संघ 1951 में स्थापित हुआ और जनता पार्टी में काम करने के बाद आज भाजपा के रूप में...

पालमपुर (ब्यूरो): पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि भाजपा पूरे देश में अपनी स्थापना समारोह मना रही है। भाजपा भारतीय जन संघ के बाद जनता पार्टी के विघटन के बाद बनाई गई थी। भारतीय जन संघ 1951 में स्थापित हुआ और जनता पार्टी में काम करने के बाद आज भाजपा के रूप में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के आग्रह पर पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पहले कांग्रेस मंत्रिमंडल में हिन्दू महासभा के अध्यक्ष डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को मंत्री बनाया था। कांग्रेस की गलत नीतियों से दुखी होकर डाॅ. श्यामा प्रसाद ने मंत्रिमंडल से त्याग पत्र दिया और भारतीय संस्कृति के आधार पर नई पार्टी बनाने का विचार किया। उसी समय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी इस दिशा में सोच रहा था। डा. मुखर्जी और संघ के गुरु गोलवलकर की भेंट के बाद भारतीय जन संघ स्थापित हुआ। 

शांता कुमार ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं 19 वर्ष की आयु से भारतीय जन संघ, जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा रहा। मुझे याद है कि शुरू में भारतीय जन संघ के पास कुछ नहीं था। छोटी सी पार्टी पुलिस की लाठियां और चुनाव लडऩे पर जमानत जब्त होती रही। छोटी सी पार्टी देश भक्ति और ईमानदारी के सिद्धांतों को लेकर चली और आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। शांता कुमार ने कहा कि आज के भाजपा नेताओं को यह नहीं भूलना चाहिए कि इस पार्टी के बनाने के लिए उस समय के हजारों समॢपत कार्यकर्ताओं ने बहुत कुर्बानियां दीं। इन कार्यक्रमों में पार्टी को उन हजारों कार्यकर्ताओं को याद कर श्रद्धांजलि देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में एक नए भारत और शहीदों के सपनों के भारत का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!