Manimahesh Yatra: जन्माष्टमी के छोटे शाही न्हौण पर पवित्र डल झील में 10 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Edited By Vijay, Updated: 04 Sep, 2026 10:33 PM

manimahesh yatra

उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के दौरान जन्माष्टमी के छोटे शाही न्हौण पर शिवभक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ा। इस पावन अवसर पर करीब 10,000 श्रद्धालुओं ने 13,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित मणिमहेश की पवित्र डल झील में आस्था की डुबकी लगाई....

भरमौर (उत्तम ठाकुर): उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के दौरान जन्माष्टमी के छोटे शाही न्हौण पर शिवभक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ा। इस पावन अवसर पर करीब 10,000 श्रद्धालुओं ने 13,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित मणिमहेश की पवित्र डल झील में आस्था की डुबकी लगाई और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

जयकारों के बीच हुआ स्नान, वापसी का दौर शुरू
जानकारी के अनुसार जन्माष्टमी के छोटे न्हौण का शुभ मुहूर्त शुक्रवार तड़के 2 बजकर 26 मिनट पर आरंभ हुआ था, जोकि 5 सितम्बर की रात 12 बजकर 14 मिनट तक जारी रहेगा। इस शुभ अवधि में कड़ाके की ठंड की परवाह किए बिना हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र डल में स्नान किया। शुक्रवार दोपहर बाद स्नान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद श्रद्धालुओं ने अपने घरों की ओर वापसी की राह पकड़ ली है। इनमें से अधिकतर श्रद्धालु सुरक्षित चम्बा पहुंच चुके हैं।

पंजीकरण से मिल रहा श्रद्धालुओं का सटीक आंकड़ा
प्रशासन के अनुसार, इस बार मणिमहेश यात्रा को सुव्यवस्थित करने के लिए सभी श्रद्धालुओं का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। पंजीकरण प्रणाली के लागू होने से प्रशासन को डल झील की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं की सही संख्या का पता लगाने में काफी आसानी हो रही है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक  पिछले दो दिनों के भीतर करीब 10 हजार श्रद्धालु पैदल मार्गों और हैली टैक्सी के माध्यम से मणिमहेश डल झील पहुंचे।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, राधा अष्टमी पर बढ़ेगी भीड़
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी के छोटे न्हौण पर करीब 10,000 श्रद्धालु डल झील पहुंचे हैं और यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगामी दिनों में (विशेषकर राधा अष्टमी के बड़े शाही न्हौण पर) श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा होगा। एडीएम ने स्पष्ट किया कि भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के लिए चप्पे-चप्पे पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!