युवक से 30.06 ग्राम चरस बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Jul, 2022 04:42 PM

shahtalai youth charas recovered

पुलिस थाना तलाई की टीम ने गश्त के दौरान भगतपुर निवासी 31 वर्षीय एक युवक से 30.06 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात्रि को उपनिरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम भगतपुर में गश्त पर थी।

शाहतलाई: पुलिस थाना तलाई की टीम ने गश्त के दौरान भगतपुर निवासी 31 वर्षीय एक युवक से 30.06 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात्रि को उपनिरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम भगतपुर में गश्त पर थी। इसी बीच भगतपुर की ओर से एक युवक सरहयाली पुल की तरफ आ रहा था, जिसने पुलिस को देखते ही अपनी जेब से निकालकर कोई वस्तु सड़क के किनारे फैंकी। शक के आधार पर पुलिस टीम ने उस वस्तु को उठाया जोकि उसमें चरस पाई गई। तोलने पर उसका वजन 30.06 ग्राम पाया गया। पुलिस ने एन.डी. एंड पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डी.एस.पी. घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!