पच्छाद में वरिष्ठ कांग्रेसी नेतओं ने संभाली प्रचार की कमान, गंगूराम मुसाफिर के लिए मांगे वोट (Video)

Edited By Simpy Khanna, Updated: 07 Oct, 2019 03:20 PM

पच्छाद में उपचुनाव के मद्देनजर अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। सराह में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व सीपीएस विनय कुमार के साथ प्रचार किया और कांग्रेस के समर्थन में लोगों से वोट डालने की अपील की। पछाद...

नाहन (सतीश) : पच्छाद में उपचुनाव के मद्देनजर अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। सराह में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व सीपीएस विनय कुमार के साथ प्रचार किया और कांग्रेस के समर्थन में लोगों से वोट डालने की अपील की। पछाद चुनाव क्षेत्र में बीजेपी नेता पिछले कई दिनों से चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं। ऐसे में अब कांग्रेसी नेताओं ने भी चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व पूर्व कांग्रेस सरकार में सीपीएस रहे विनय कुमार ने सराहा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी गंगूराम मुसाफिर के समर्थन में प्रचार किया।
PunjabKesari

कांग्रेसी नेताओं ने सराहा घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगे। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि पछाद विधानसभा क्षेत्र में जो भी कार्य हुआ है वह सब कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुआ है और इन सब बातों को लेकर कांग्रेस लोगों के बीच जा रही है। कांग्रेेस नेताओं ने बीजेपी पर क्षेत्र के लोगों को गुमराह करने के आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं का यह भी कहना है कि बीजेपी यहां अलग-अलग धड़ो में बंटी हुई है और उनकी गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है ऐसे में इसका सीधा लाभ कांग्रेस पार्टी को चुनाव में मिलने वाला है। कांग्रेस ने पछाद सीट पर भारी बहुमत के साथ जीत का दावा किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!