बिना मास्क घूमने वालों पर कार्रवाई के लिए निकले एसडीएम

Edited By prashant sharma, Updated: 04 Mar, 2021 10:47 AM

sdm came out to take action against those who roam without masks

पर्यटन नगरी डलहौजी में अब बिना मास्क लोगों के खिलाफ फिर से सख्ती होने लगी है। जिसके तहत बुधवार को एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने शहर के बाजारों का औचक निरीक्षण किया।

डलहौजी (शमशेर महाजन) : पर्यटन नगरी डलहौजी में अब बिना मास्क लोगों के खिलाफ फिर से सख्ती होने लगी है। जिसके तहत बुधवार को एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने शहर के बाजारों का औचक निरीक्षण किया। इस मौके उनके साथ डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा सहित एसएचओ आशीष पठानिया और पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। प्रशासनिक टीम ने गाँधी चैक सुभाष चैक में औचक निरीक्षण करके कोरोना नियमों कि धज्जियां उड़ा रहे लोगों का चालान किया। सुभाष चैक और गाँधी चैक में इस दौरान मास्क न पहनने पर करीब नौ चालान किए गए। एसडीएम जगन ठाकुर ने लोगों से आह्वान किया कोविड-19 को हल्के में न लें लिहाजा कोरोना से बचाव के सुरक्षा उपायों सहित सरकार द्वारा समय≤ पर जारी दिशानिर्देशों का पालन करते रहें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का खतरा टला नहीं, लोगों की लापरवाही भारी पड़ सकती है। कारोबारी और उपभोक्ता दोनों संक्रमण मुक्त रहे, इसके लिए लोग प्रशासन द्वारा दी गई हिदायतों का पालन करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों के चालान काटना नहीं, लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ जंग में प्रशासन तभी सफल होगा जब आम नागरिक भी पूरी सजगता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इस मौके पर उन्होंने लोगों व दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे कोविड नियमों का सख्ती से पालन करें अन्यथा भविष्य में भी सरकार और प्रशासन के निर्देशों की पालना न करने वालों के चालान काटने की प्रक्रिया जारी रहेगी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!