Himachal : वैध दस्तावेजों के बिना 119 टिन रेजिन ले जा रहा पिकअप वाहन जब्त,  मामला दर्ज

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Aug, 2026 11:13 AM

pickup vehicle transporting 119 tins of resin seized for lack of valid documents

Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पच्छाद इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर बिना वैध दस्तावेजों के 119 टिन रेजिन ले जा रहे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह जब्ती रविवार देर शाम को उस समय की गई जब...

Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पच्छाद इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर बिना वैध दस्तावेजों के 119 टिन रेजिन ले जा रहे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह जब्ती रविवार देर शाम को उस समय की गई जब पच्छाद थाने की एक टीम ने नियमित गश्त के दौरान कंगर घाट गांव से आगे धरयार क्रॉसिंग के पास संदेह के आधार पर एक पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन में त्रिपाल के नीचे छिपाकर रखे गए रेजिन के 119 टिन मिले। पुलिस ने बताया कि चालक सर्वेश ठाकुर और उसके साथ यात्रा कर रहा एक अन्य व्यक्ति रोबिन ठाकुर रेजिन के स्रोत या उसे कहां ले जाया जा रहा है उससे संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं दिखा पाए। रेजिन, चीड़ जैसे पेड़ों से निकलने वाला एक चिपचिपा पदार्थ है, जिसका उपयोग कला, शिल्प और कृत्रिम आभूषण आदि बनाने में किया जाता है।

मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश में बिना वैध अनुमति पत्र के रेजिन का परिवहन नहीं किया जा सकता है। सिरमौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एन. एस. नेगी ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और पच्छाद थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!