जंगल में पांव फिसले से व्यक्ति की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Jul, 2020 10:36 PM

saluni forest person death

धाई जंगल में एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कमलेश कुमार पुत्र बलदेव गांव नंदला तहसील सलूणी सोमवार को जंगल में निजी कार्य के लिए गया था व पांव फिसलने से वह गिर गया तथा उसकी मौके पर मौत हो गई।

सलूणी (शक्ति): धाई जंगल में एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कमलेश कुमार पुत्र बलदेव गांव नंदला तहसील सलूणी सोमवार को जंगल में निजी कार्य के लिए गया था व पांव फिसलने से वह गिर गया तथा उसकी मौके पर मौत हो गई। जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो जंगल में उसका शव मिला, जिसकी सूचना पंचायत प्रधान रेखा ठाकुर ने प्रशासन व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र के पटवारी सुनील कुमार सहित पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया तथा शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पंडित जवाहर लाल मैडीकल कालेज चम्बा ले गए। एसडीएम सलूणी किरण भड़ाना का कहना है कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को दस हजार रुपए फौरी राहत राशि प्रदान कर दी है। डीएसपी सलूणी राम कर्ण राणा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!