Shimla: क्रिकेट ग्राऊंड के पास मिला 32 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Sep, 2026 05:42 PM

rikangpio person dead body

पुलिस थाना पूह के तहत चांगो क्रिकेट ग्राऊंड के समीप सड़क किनारे डंगे पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की है।

रिकांगपिओ (रिपन): पुलिस थाना पूह के तहत चांगो क्रिकेट ग्राऊंड के समीप सड़क किनारे डंगे पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की है। जानकारी देते हुए एसपी किन्नौर सुशील कुमार ने बताया कि 8 सितम्बर को थाना पूह में चांगो क्रिकेट ग्राऊंड के पास अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान मृतक की पहचान रिंकू (32) के रूप में हुई। बताया गया कि वह पिछले करीब डेढ़ वर्ष से चांगो निवासी थुकदन तन्डूप पुत्र छेरिंग छतन के पास रह रहा था तथा उनके खेत-बगीचे में मजदूरी करता था।

पुलिस द्वारा शव के निरीक्षण के दौरान उसकी बाईं आंख के ऊपर हल्की चोट का निशान भी पाया गया है। मृतक की लंबाई करीब 5 फुट 5 इंच है। उसका चेहरा लंबा है तथा उसने गोल गले की शर्ट, नीले रंग की जैकेट और भूरे रंग की पैंट पहन रखी थी तथा उसके बाएं हाथ पर रीना नाम का टैटू भी बना हुआ है। पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता है या उसके परिवार का कोई सदस्य गुम है और उक्त हुलिए से उसकी पहचान मिलती है तो वह तुरंत पुलिस थाना पूह से संपर्क नंबर 01785-232420, 94599-00375. पर संपर्क करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!