BBC की विवादित डॉक्यूमैंट्री दिखाने पर HPU में बवाल, SFI कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प

Edited By Vijay, Updated: 28 Jan, 2023 10:05 PM

ruckus in hpu over showing controversial bbc documentary

बीबीसी की 2002 के गुजरात दंगों पर बनाई गई विवादित डॉक्यूमैंट्री एसएफआई द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) परिसर में स्क्रीनिंग करने के बीच माहौल गर्मा गया। शुक्रवार को शाम के समय विवादित डॉक्यूमैंट्री जैसे ही एसएफआई ने स्क्रीन पर लगाई वैसे...

शिमला (अभिषेक): बीबीसी की 2002 के गुजरात दंगों पर बनाई गई विवादित डॉक्यूमैंट्री एसएफआई द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) परिसर में स्क्रीनिंग करने के बीच माहौल गर्मा गया। शुक्रवार को शाम के समय विवादित डॉक्यूमैंट्री जैसे ही एसएफआई ने स्क्रीन पर लगाई वैसे ही वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने डॉक्यूमैंट्री की स्क्रीनिंग रोकी और स्क्रीन को वहां से हटा दिया। इस बीच माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। इस पूरे घटनाक्रम के बीच एसएफआई और पुलिस कर्मियों के बीच नोक-झोंक, धक्का-मुक्की व झड़प हुई। यह सिलसिला काफी देर तक चला। इसके बाद एसएफआई कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति और पुलिस कर्मियों द्वारा मना करने के बाद भी डॉक्यूमैंट्री दिखाना शुरू कर दिया लेकिन कुछ देर बाद पुलिस ने डॉक्यूमैंट्री का प्रदर्शन रुकवा दिया। पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के बाद एसएफआई कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस बीच एसएफआई ने उक्त डॉक्यूमैंट्री का लिंक व क्यूआर कोड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को भेजा और संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने लैपटॉप व मोबाइल पर देखना शुरू कर दिया। 
PunjabKesari

विश्वविद्यालय प्रशासन ने नहीं दी डॉक्यूमैंट्री दिखाने की अनुमति
डॉक्यूमैंट्री दिखाने से पहले ही विश्वविद्यालय परिसर में काफी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात थे। इसके अलावा परिसर में माहौल बिगड़ने की संभावना को देखते हुए क्यूआरटी भी तैनात की गई थी। एसएफआई ने शाम 6 बजे पिंक पैटल्स चौक पर डॉक्यूमैंट्री दिखाने का शैड्यूल तय किया था, लेकिन इसी बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संगठन को डॉक्यूमैंट्री दिखाने के लिए अनुमति देने से इंकार कर दिया। हालांकि एसएफआई कार्यकर्ता इस डॉक्यूमैंट्री को कैंपस में प्रदर्शित करने पर अड़े रहे और जैसे ही यह डॉक्यूमैंट्री एसएफआई ने स्क्रीन पर लगाई तो परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद डॉक्यूमैंट्री दिखाने के लिए लगाया गया पर्दा पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। वहीं एसएफआई के विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष सुरजीत कुमार ने कहा कि यह डॉक्यूमैंट्री केवल सोशल मीडिया पर दिखाने के लिए बैन लगा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बिना किसी कारण के स्क्रीनिंग रोकी। 
PunjabKesari

डॉक्यूमैंट्री दिखाने पर होगी कानूनी कार्रवाई
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले को लेकर एसएफआई को पहले ही नोटिस जारी कर दिया था। कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना और न्यायालय के एक आदेशों का हवाला देते हुए परिसर में बीबीसी की डॉक्यूमैंट्री न दिखाने और इसकी स्क्रीनिंग तुरंत बंद करने के आदेश दिए। नोटिस में विश्वविद्यालय प्रशासन ने डॉक्यूमैंट्री दिखाने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
PunjabKesari

विद्यार्थी परिषद कर रही थी विरोध
विवादित डॉक्यूमैंट्री की स्क्रीनिंग किए जाने के मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार विरोध कर रही थी। विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष करण भटनागर ने कहा कि यह भारत की छवि को खराब करने का एक वैश्विक षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को पूरी तरह से इस पर रोक लगानी चाहिए।
PunjabKesari

भाजपा ने की शिकायत, मामला दर्ज
बीबीसी की 2002 के गुजरात दंगों पर बनी विवादास्पद डाक्यूमैंट्री को वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई की तरफ से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में दिखाए जाने को लेकर एसपी शिमला को शिकायत की है। पार्टी ने अपनी शिकायत में कहा कि इस डाक्यूमैंट्री पर पूरे देश में बैन लग चुका है। इसके बावजूद यदि कोई इसको प्रदर्शित करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा की शिकायत और पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!