Mandi: सोशल मीडिया पर प्रदेश में CM बदलने की पोस्ट से बवाल, महिला के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Oct, 2026 07:32 PM

sundernagar woman case registered

हिमाचल प्रदेश में अष्टमी के दिन नया मुख्यमंत्री बनने संबंधी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में थाना धनोटू में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

सुंदरनगर (सोढी): हिमाचल प्रदेश में अष्टमी के दिन नया मुख्यमंत्री बनने संबंधी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में थाना धनोटू में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्त्ता ने आरोप लगाया है कि फेसबुक पर सांझा की गई कथित भ्रामक पोस्ट से आम जनता में भ्रम फैलने और प्रदेश के शांतिपूर्ण माहौल पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।

पुलिस के अनुसार नाचन कांग्रेस के मीडिया प्रभारी घनश्याम राणा ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया है कि एक महिला ने अपने फेसबुक खाते पर हिमाचल प्रदेश में अष्टमी के दिन नया मुख्यमंत्री बनने संबंधी पोस्ट सांझा की थी। शिकायतकर्त्ता ने इस पोस्ट को भ्रामक बताते हुए इस पर आपत्ति जताई है। एसपी विनोद कुमार ने बताया पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!