गजब! हिमाचल के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील में बनी 'दाल' पर बवाल, अध्यापक और चपरासी भिड़े

Edited By Vijay, Updated: 15 Oct, 2026 01:12 PM

school teacher peon dispute over mid day meal dal

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के उपमंडल जयसिंहपुर के लंबागांव क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) में बनी दाल को लेकर एक अध्यापक और स्कूल के चपरासी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

लंबागांव/कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के उपमंडल जयसिंहपुर के लंबागांव क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) में बनी दाल को लेकर एक अध्यापक और स्कूल के चपरासी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। शिक्षा के मंदिर में स्टाफ के बीच हुए इस विवाद की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है।

घटनाक्रम के अनुसार, स्कूल में रोजाना की तरह बच्चों और स्टाफ के लिए मिड-डे मील तैयार किया गया था। बताया जा रहा है कि स्कूल के एक अध्यापक को मिड-डे मील में बनी दाल काफी पसंद आई। खाना खाते समय उन्होंने स्कूल के चपरासी को आवाज लगाई और उससे दोबारा दाल परोसने को कहा। शिक्षक के निर्देश पर चपरासी जब रसोई में दाल लेने पहुंचा, तो वहां मौजूद मिड-डे मील वर्कर ने उसे बताया कि बर्तन में दाल खत्म हो चुकी है। चपरासी ने वापस लौटकर जब अध्यापक को दाल खत्म होने की बात बताई, तो शिक्षक नाराज हो गए। इसी बात को लेकर अध्यापक और चपरासी के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

देखते ही देखते दाल को लेकर शुरू हुई यह कहासुनी एक तीखी बहस में तब्दील हो गई। स्कूल परिसर में हुई इस नोकझोंक की भनक आसपास के लोगों को भी लग गई। बताया जा रहा है कि अंततः न तो अध्यापक को दोबारा दाल नसीब हुई और न ही दोनों के बीच का यह विवाद आसानी से थमा। फिलहाल, एक छोटी-सी बात पर स्टाफ के बीच हुए इस विवाद को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!