Solan: पिता के बाद अब बेटा बना भारतीय नौसेना में कमांडर, बरोटीवाला के रोहित दड़ोच ने बढ़ाया हिमाचल का मान

Edited By Vijay, Updated: 01 Oct, 2026 04:16 PM

rohit dadoch became commander in indian navy

सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के तहत आने वाले गांव बलयाना के होनहार बेटे रोहित दड़ोच ने भारतीय नौसेना में कमांडर के पद पर पदोन्नत होकर पूरे क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है।

मानपुरा (बस्सी): सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के तहत आने वाले गांव बलयाना के होनहार बेटे रोहित दड़ोच ने भारतीय नौसेना में कमांडर के पद पर पदोन्नत होकर पूरे क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। रोहित की इस शानदार उपलब्धि से पूरे बरोटीवाला और दून क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

विरासत में मिला देश सेवा का जज्बा
रोहित दड़ोच के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि उन्हें राष्ट्रसेवा की यह प्रेरणा अपने पिता से विरासत में मिली है। उनके पिता सुच्चा सिंह भी भारतीय नौसेना में करीब 40 वर्षों तक अपनी गौरवपूर्ण सेवाएं देने के बाद कमांडर के पद से ही सेवानिवृत्त हुए थे। अब पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए बेटे का भी उसी गौरवशाली पद तक पहुंचना परिवार और पूरे क्षेत्र के लिए दोहरी खुशी का विषय है।

2013 में सब-लेफ्टिनेंट के रूप में शुरू किया था सफर
रोहित दड़ोच की सैन्य पृष्ठभूमि होने के कारण उनकी प्रारंभिक शिक्षा नेवल पब्लिक स्कूल कोच्चि और मुंबई से पूरी हुई। वर्ष 2013 में उन्होंने भारतीय नौसेना में बतौर सब-लेफ्टिनेंट कमीशन प्राप्त किया था। अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर उन्होंने इसके बाद लेफ्टिनेंट और लेफ्टिनेंट कमांडर के रूप में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

कमांडर-इन-चीफ प्रशस्ति से हो चुके हैं सम्मानित
नौसेना में उनके उत्कृष्ट योगदान और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए रोहित दड़ोच को कमांडर-इन-चीफ के प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया जा चुका है। शिक्षा के क्षेत्र में भी वे अव्वल रहे हैं। उन्होंने पुणे स्थित प्रतिष्ठित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से मरीन इंजीनियरिंग में एमटेक की डिग्री हासिल की है। उनकी इन्ही उत्कृष्ट सेवाओं के फलस्वरूप अब उन्हें कमांडर के पद पर पदोन्नति मिली है।

विधायकों सहित इन लोगों ने दी बधाई
कमांडर रोहित दड़ोच की इस शानदार उपलब्धि पर इलाके के गण्यमान्य लोगों ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी है। दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी, नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष मदन लाल चौधरी, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष धर्मपाल चौहान, पूर्व प्रधान हितेंद्र शर्मा व कुलतार मेहता सहित कई हस्तियों ने रोहित को शुभकामनाएं देते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए गर्व का पल बताया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!