नौकरी का सुनहरा मौका, 186 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू

Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Sep, 2026 11:00 AM

interviews for 186 posts in solan will be held on this day

Solan News : मैसर्ज हिन्दुस्थान फूड लि. बद्दी में ऑफिसर प्रोडक्शन, ऑफिसर एग्जीक्यूटिव, सीनियर ऑफिसर, वेयरहाउस के 27 पद, मैसर्ज लोटस र्हबल कलर कोसमेटिक बद्दी में ऑपरेटर व माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 06 पद, मैसर्ज एसबी कॉन्स्टेंटिया लि. बद्दी में ट्रैनी...

Solan News : मैसर्ज हिन्दुस्थान फूड लि. बद्दी में ऑफिसर प्रोडक्शन, ऑफिसर एग्जीक्यूटिव, सीनियर ऑफिसर, वेयरहाउस के 27 पद, मैसर्ज लोटस र्हबल कलर कोसमेटिक बद्दी में ऑपरेटर व माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 06 पद, मैसर्ज एसबी कॉन्स्टेंटिया लि. बद्दी में ट्रैनी अंडर नेपस के 10 पद, मैसर्ज एग्री किंग ट्रैक्टर नालागढ़ में मशीन ऑपरेटर, फीटर, डिप्लोमा मकैनिकल के 16 पद, मैसर्ज़ शिवालिक बायोमेटल चम्बाघाट में हेल्पर व ट्रैनी के 17 पद, मैसर्ज मोरपेन लेबोरेटोरिस लि. बद्दी में ट्रैनी के 10 पद, एलआईसी ऑफ इंडिया सोलन में बीमा सखी के 50 पद तथा मैसर्ज एसआईएस लि. आर.टी.ए. हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 50 पदों के लिए 29 सितम्बर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन ने दी। उन्होंने कहा कि उक्त 186 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 29 सितम्बर, 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर सेालन, नज़दीक डिस्ट्रोफी अस्पताल जटोली (जिला रोजगार कार्यालय) सोलन में प्रातः 10.30 बजे आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रेजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत करवाना अनिवार्य है।

रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी अनिवार्य प्रमाण पत्रों व दस्तावेज़ों सहित मॉडल कैरियर सेंटर सोलन, नज़दीक डिस्ट्रोफी अस्पताल जटोली (जिला रोजगार कार्यालय) सोलन में 29 सितम्बर, 2026 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!