Edited By Kuldeep, Updated: 15 Jun, 2026 05:32 PM

पंचायती राज चुनावों में नव निर्वाचित प्रधान एवं उप प्रधानों के लिए बचत भवन रिकांगपिओ में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
रिकांगपिओ (राजकुमार): पंचायती राज चुनावों में नव निर्वाचित प्रधान एवं उप प्रधानों के लिए बचत भवन रिकांगपिओ में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर सभी पंचायत प्रधान एवं उप प्रधान को शपथ दिलाई। इससे पूर्व जिला प्रशासन सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं ने कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी का स्वागत किया।
इस दौरान जगत सिंह नेगी ने प्रधान, उप प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने पूरे कार्यकाल को उल्लेखनीय बनाने का आह्वान किया है। इस दौरान डीसी किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसपी किन्नौर सुशील कुमार शर्मा, पीओ आईटीडीपी घनश्याम दास, खंड विकास अधिकारी कल्पा हिमांशी शर्मा, डीपीओ किन्नौर संजय ठाकुर सहित कई अन्य अधिकारी एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।