राजीव सहजल ने रक्षा राज्य मंत्री के समक्ष रखीं सुबाथू सैन्य क्षेत्र की समस्याएं

Edited By Vijay, Updated: 20 Sep, 2019 11:14 PM

rajiv sehjal met from central minister shripad naik

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक से भेंट की। उन्होंने प्रदेश में स्थापित विभिन्न सैन्य क्षेत्रों एवं उनके आसपास रह रहे आम नागरिकों की समस्याओं से अवगत करवाया।

सोलन: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक से भेंट की। उन्होंने प्रदेश में स्थापित विभिन्न सैन्य क्षेत्रों एवं उनके आसपास रह रहे आम नागरिकों की समस्याओं से अवगत करवाया। सहजल ने कहा कि हिमाचल को वीरभूमि के नाम से जाना जाता है और प्रदेश के युवाओं ने सदैव भारतीय सेना तथा अद्र्धसैनिक बलों में कार्य को तरजीह दी है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला के सुबाथू सैन्य क्षेत्र में वर्तमान में विभिन्न कारणों से आम नागरिकों को अनेक समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं।

उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री से आग्रह किया कि सुबाथू सैन्य क्षेत्र की वर्तमान स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे और नियमानुसार लोगों को राहत प्रदान करने के निर्देश दे। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने विश्वास दिलाया कि केंद्र सरकार आमजन की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस विषय में उच्च स्तर पर सर्वमान्य निर्णय लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!