Himachal Politics: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली में प्रियंका गांधी से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Edited By Vijay, Updated: 06 Aug, 2026 06:58 PM

minister vikramaditya singh met priyanka gandhi in delhi

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से एक अहम मुलाकात की। इस राजनीतिक और शिष्टाचार भेंट के दौरान हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन की वर्तमान स्थिति....

शिमला: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से एक अहम मुलाकात की। इस राजनीतिक और शिष्टाचार भेंट के दौरान हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन की वर्तमान स्थिति, पार्टी गतिविधियों और राज्य से जुड़े प्रमुख जन-मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर
मुलाकात के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने प्रियंका गांधी को प्रदेश कांग्रेस संगठन की कार्यप्रणाली और जमीनी हकीकत से अवगत कराया। दोनों नेताओं के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं के जुड़ाव को बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने की भविष्य की रणनीतियों पर गहन समीक्षा की गई, ताकि प्रदेश में पार्टी का आधार और मजबूत हो सके।

विकास कार्यों और राजनीतिक घटनाक्रमों का दिया फीडबैक
लोक निर्माण मंत्री ने एआईसीसी महासचिव को हिमाचल प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों का पूरा फीडबैक दिया। इसके साथ ही, उन्होंने प्रदेश की जन-समस्याओं के समाधान की दिशा में सुक्खू सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों और राज्य में चल रहे विभिन्न प्रमुख विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी उनके समक्ष प्रस्तुत की।

प्रियंका गांधी को दिया देवभूमि आने का न्यौता
बैठक के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने प्रियंका गांधी वाड्रा को जल्द ही देवभूमि हिमाचल प्रदेश के प्रवास पर आने का सहर्ष निमंत्रण दिया। उन्होंने आग्रह किया कि प्रियंका गांधी हिमाचल का दौरा करें, ताकि उनके आगमन से प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भर सके और जनता को उनका मार्गदर्शन प्राप्त हो सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!