नाके के दौरान चिट्टे व चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Mar, 2020 10:47 PM

rajgarh young man chitta recovered

पुलिस ने गिरिपुल के नजदीक रात को नाके के दौरान एक कार से 48 ग्राम चरस व 1 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजगढ़ (ब्यूरो): पुलिस ने गिरिपुल के नजदीक रात को नाके के दौरान एक कार से 48 ग्राम चरस व 1 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एस.पी. सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि राजगढ़ पुलिस टीम ने गिरिपुल के नजदीक नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक कार आई, जिसकी जांच करने पर पुलिस ने 48 ग्राम चरस व 1 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने कार चालक निकेश वर्मा उर्फ नीलू निवासी काशना, ठियोग, जिला शिमला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!