Sirmour: 9.82 ग्राम चिट्टे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Oct, 2026 11:21 PM

nahan chitta person arrested

सिरमौर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डिटैक्शन सैल राजगढ़ की पुलिस टीम ने 9.82 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नाहन (आशु): सिरमौर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डिटैक्शन सैल राजगढ़ की पुलिस टीम ने 9.82 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार डिटैक्शन सैल राजगढ़ की टीम गश्त पर थी और दाड़ो देवरिया क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अंशु निवासी कोटला बड़ोग डाकघर दाड़ो देवरिया, तहसील पच्छाद हिमाचल नंबर की बाइक पर चिट्टा लेकर सोलन से कोटला बड़ोग की ओर आ रहा है। सूचना मिलने के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए तलाशी ली। इस दौरान संबंधित व्यक्ति के कब्जे से कुल 9.82 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पच्छाद में मादक पदार्थों से संबंधित एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। जिला पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!