Himachal: बिजली तकनीकी कर्मचारियों ने उतारे काले बिल्ले, विरोध प्रदर्शन एक माह के लिए स्थगित

Edited By Vijay, Updated: 12 Aug, 2026 05:16 PM

protest by electrical technical workers postponed for a month

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की ओर से तकनीकी कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों एवं पदोन्नति संबंधी समस्याओं को लेकर काले बिल्ले लगाकर चलाया जा रहा विरोध प्रदर्शन एक माह के लिए स्थगित हो गया है।

शिमला (राजेश): हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की ओर से तकनीकी कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों एवं पदोन्नति संबंधी समस्याओं को लेकर काले बिल्ले लगाकर चलाया जा रहा विरोध प्रदर्शन एक माह के लिए स्थगित हो गया है। संघ ने बोर्ड प्रबंधन द्वारा जारी नोटिफिकेशन को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से एक महीने के लिए फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि बोर्ड प्रबंधन द्वारा आईटीआई एवं नॉन-आईटीआई तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति के संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें यह दावा किया गया है कि दोनों वर्गों के कर्मचारियों को पदोन्नति का अवसर मिल सकेगा। यदि नोटिफिकेशन के अनुसार वास्तव में पदोन्नति का अवसर सुनिश्चित होता हैए तो संघ इसे फिलहाल एक सकारात्मक कदम मानता है। 

हालांकि, संघ ने स्पष्ट किया कि नोटिफिकेशन को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखते हुए फील्ड इकाइयों द्वारा प्रभावी रूप से लागू किया जाना आवश्यक है। संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि इस अधिसूचना से पूर्व में विधिवत पदोन्नत कर्मचारियों की पदोन्नति, वरिष्ठता, वेतनमान एवं अन्य सेवा लाभों पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। संघ ने कहा कि यदि एक माह के भीतर बोर्ड प्रबंधन के दावे के अनुसार प्रभावी कार्रवाई नहीं होती, कर्मचारियों को पदोन्नति का वास्तविक अवसर नहीं मिलता अथवा पूर्व में पदोन्नत कर्मचारियों के पदोन्नति एवं अन्य सेवा हितों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की जाती है, तो संघ अपने आंदोलन को पुन: शुरू करने एवं आवश्यकता पड़ने पर इसे और अधिक व्यापक करने के लिए बाध्य होगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!