कबड्डी में सोना जीतने के बाद शिलाई पहुंची प्रियंका नेगी, अनुभव किए साझा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Nov, 2017 07:44 PM

priyanka negi came to shilai after winning gold in kabaddi

हाल ही में ईरान के तेहरान में आयोजित एशियन कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य सिरमौर के दुर्गम शिलाई क्षेत्र निवासी, प्रियंका नेगी आज अपने गृह क्षेत्र लौटी। शिलाई पहुंचने से पहले प्रियंका नेगी ने पांवटा में पत्रकारों से...

सिरमौर: हाल ही में ईरान के तेहरान में आयोजित एशियन कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य सिरमौर के दुर्गम शिलाई क्षेत्र निवासी, प्रियंका नेगी आज अपने गृह क्षेत्र लौटी। शिलाई पहुंचने से पहले प्रियंका नेगी ने पांवटा में पत्रकारों से अपना अनुभव सांझा करते हुए बताया कि शिलाई से एशियन चैंपियन बनने का सफर बेहद कठिनाइयों से भरा रहा लेकिन देश के लिए सोना जितना बड़े गर्व की बात है।  प्रियंका नेगी ने बताया कि अब एशियन गेम्स में देश के लिए सोना जीतना लक्ष्य है।

PunjabKesari

देश का गौरव बनकर उभरी नेगी
दूरदराज शिलाई गांव के आम परिवार की बेटी प्रियंका नेगी आज देश का गौरव बनकर उभरी है। प्रियंका ने 1 या 2 नहीं कई बार देश का नाम रोशन किया है। अब शिलाई की यह बेटी एशियन कबड्डी प्रतियोगिता से देश के लिए सोना जीत कर लाई है। यही नहीं पुरुष और महिला राष्ट्रीय कबड्डी टीमों में प्रियंका के अलावा नालागढ़ से अजय ठाकुर, बिलासपुर विशाल भारद्वाज व कुल्लू से कविता ने भी देश का नाम रोशन किया। शिलाई पहुंचने से पहले पांवटा में खेल प्रेमियों ने प्रियंका नेगी का स्वागत भी किया। यहां प्रियंका ने अपने सफर के बारे में जानकारे देते हुए खुशियां सांझा की और खेल के अपने उपलब्धियोंं के बारे में बताया।

PunjabKesari

सफलता पाना था कठिन
प्रियंका नेगी ने शिलाई जैसी छोटी सी जगह से निकल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कठिन था। लेकिन सब के सहयोग से आगे बढ़ी। प्रियंका ने बताया कि आगे एशियन गेम्स में देश के लिए खेलना और गोल्ड जितना उनका लक्ष्य है। इस दौरान प्रदेश सरकार की ओर से पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर का पद प्रदान किये जाने पर सरकार पुलिस विभाग का धन्यवाद किया साथ ही पुलिस विभाग द्वारा उन्हें समय समय पर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने जाने के लिये प्रोत्साहन व सहयोग देने के लिये भी आभार जताया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!