पुलिस ने नाके पर गाड़ी से पकड़ी 18.18 ग्राम स्मैक, एक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 25 Nov, 2021 05:14 PM

police caught 18 18 gram smack from the car

उपमंडल पांवटा साहिब के सुखचैनपुर के पास पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को 18.18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात पुलिस को सूचना मिली की पांवटा...

पांवटा साहिब (संजय): उपमंडल पांवटा साहिब के सुखचैनपुर के पास पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को 18.18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात पुलिस को सूचना मिली की पांवटा साहिब की तरफ एक गाड़ी में स्मैक की खेप लाई जा रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाहन-पांवटा साहिब नैशनल हाईवे पर सुखचैनपुर के पास नाका लगा दिया। इसी दौरान सामने से (एचपी 17जी-0999) गाड़ी आई, जिसे पुलिस ने जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी से 18.18 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर पुलिस ने गाड़ी के चालक मंजीत सिंह निवासी कोटड़ी ब्यास को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि बीती रात को पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद नैशनल हाईवे पर नाका लगाया गया। इस दौरान एक एक्सयूवी-500 गाड़ी को जब जांच के लिए रोका गया तो उसमें से उक्त मात्रा में स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!