Shimla: पुलिस ने पकड़ा उद्घोषित अपराधी, भेजा कैथू जेल

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Aug, 2026 05:18 PM

shimla proclaimed offender jail

पुलिस टीम ने चैक बाऊंस के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को कुफरी क्षेत्र से दबोच लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी रतना दास के खिलाफ अदालत में मामला लंबित था।

शिमला (संतोष): पुलिस टीम ने चैक बाऊंस के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को कुफरी क्षेत्र से दबोच लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी रतना दास के खिलाफ अदालत में मामला लंबित था। अदालत द्वारा जारी समन और चेतावनियों के बावजूद आरोपी लगातार पेशियों से गायब रह रहा था। अदालत के आदेशों की बार-बार अवहेलना करने पर न्यायालय ने 6 दिसम्बर, 2024 को उसे औपचारिक रूप से उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।

ढली पुलिस की विशेष टीम लगातार आरोपी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुफरी क्षेत्र में दबिश देकर रतना दास को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 6 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आदेश मिलते ही आरोपी को उप-जेल कैथू में दाखिल करवा दिया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!