Chamba News: एसआईयू टीम ने नाके पर रुकवाई कार...तलाशी में मिला चिट्टा, युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 24 Jul, 2026 03:51 PM

youth arrested with heroin

चम्बा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसआईयू की टीम ने खैरी पुलिस थाना के अंतर्गत संजपोई बैरियर के समीप एक वाहन से 7.99 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद किया है।

चम्बा (काकू): चम्बा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसआईयू की टीम ने खैरी पुलिस थाना के अंतर्गत संजपोई बैरियर के समीप एक वाहन से 7.99 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर गगन के नेतृत्व में एसआईयू की टीम ने संजपोई बैरियर के समीप नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस टीम वहां से गुजरने वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां एक वाहन (HP 73A-7660) आया। पुलिस ने जब वाहन को चैकिंग के लिए रोका और उसमें सवार चालक से पूछताछ शुरू की, तो वह पुलिस को देखकर बुरी तरह घबरा गया।

चालक की घबराहट और संदिग्ध हरकतों को देखकर पुलिस का शक यकीन में बदल गया। पुलिस टीम ने तुरंत वाहन की गहनता से तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन के अंदर से 7.99 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान 30 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र हरी सिंह निवासी गांव व डाकघर बग्गी, तहसील सलूणी व जिला चम्बा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ खैरी पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चम्बा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस अब इस बात की विस्तृत जांच कर रही है कि आरोपी यह चिट्टा कहां से लाया था और आगे किसे सप्लाई करने जा रहा था। एसपी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार और सख्ती से जारी रहेगा। नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!